Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / लापरवाही पूर्वक किए गए कामों के कारण हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में सौंपा ज्ञापन

,

लापरवाही पूर्वक किए गए कामों के कारण हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में सौंपा ज्ञापन

झुंझुनू शहर के सीवरेज प्रोजेक्ट में

झुंझुनू, आज झुंझुनू शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट में लापरवाही पूर्वक किए गए कामों के कारण हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में संज्ञान लेने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति कार्यवाही करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर रवि जैन को ज्ञापन सौंपा गया l ज्ञापन में बताया गया है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण सीवरेज कंपनी के लापरवाही के चलते जगह-जगह सड़के उखाड़ कर उनको ऐसे ही बिना चेतावनी बोर्ड लगाए खुला छोड़ दिया जाता है जिसके कारण शहर में कई बार हादसे हो चुके हैं। वही सीवरेज कंपनी द्वारा बनाए गए चेंबर सड़क से कहीं-कहीं 1 से 2 फीट की ऊंचाई पर बनाने की बात कही गई है। ज्ञापन में लापरवाही पूर्वक इस कार्य के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने की मांग भी की गई है। ज्ञापन देने वालो में महात्मा फुले बिग्रेड झुंझुनू अध्यक्ष कृष्णा जमालपुरिया, जगीरा सिंगोदिया, मनोज सैनी एवं अन्य नगरवासी उपस्थित थे l

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur