Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भार वाहनों (ट्रकों) का कर जमा करवाने की अंतिम तारीख 15 मार्च

भार वाहनों (ट्रकों) का कर जमा करवाने की अंतिम तारीख 15 मार्च

अंतिम तिथि के बाद विभाग की ओर से चलेगा विशेष अभियान

झुंझुनूं, जिला परिवहन अधिकारी मखनलाल जांगिड़ ने बताया कि भार वाहनों (ट्रकों) का वितीय वर्ष 2025-2026 का अग्रिम कर जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2025 है। कर जमा कराने के लिए जिला परिवहन कार्यालय झुन्झुनू, में विशेष काउन्टर लगाये गये है। वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए कर जमा कराने के लिए मार्च माह में कार्यालय राजकीय अवकाश में भी खुला रहेगा।

जांगिड़ ने बताया कि भार वाहनों (ट्रकों) का 15 मार्च, 2025 तक कर जमा नहीं कराने पर पेनल्टी व ब्याज देय होगा। इसके अतिरिक्त राजस्थान मोटर यान कराधान अधिनियम, 1951 की धारा 11 एवं मोटर यान कराधान नियम, 1951 के रूल 32 के अन्तर्गत कर के बराबर प्रशमन राशि आरोपित की जायेगी।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वाहन स्वामी निर्धारित तिथि तक वाहनों के कर जमा करावें, अंतिम तिथि के बाद वाहन स्वामियों से भारी जुर्माना वसूल किया जायेगा। जिसके लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाकर बकाया कर वाले वाहनों की धरपकड़ कर बकाया कर मय शास्ति व प्रशमन राशि वसूल किये जायेगें। बकाया कर जमा नहीं करने वाले वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए परिवहन विभाग झुन्झुनू द्वारा विशेष उड़नदस्ते गठित किये गये हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur