Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / लाफ्टर शो : सर्द हवाओं के बीच लगे हसी के ठहाके

लाफ्टर शो : सर्द हवाओं के बीच लगे हसी के ठहाके

अमृता हाट में कवि हरीश हिंदुस्तानी के लाफ्टर शो का हु़वा आयोजन

झुंझुनू, जिला मुख्यालय के सरस डेयरी प्लांट परिसर में चल रहे महिला अधिकारिता विभाग के अमृता हाट में रविवार को कवि हरीश हिंदुस्तानी के लाफ्टर शो का आयोजन किया गया। सर्द हवाओं के बीच कवि हरीश हिंदुस्तानी व उनके सहयोगी वेद प्रकाश दाधीच ने अपनी हंसी के ठहाको से लोगों को खूब हंसाया। दोनों ही कवियों ने अपनी रचनाओं से व्यंग्य करते हुए लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुरारी लाल शर्मा, उनकी धर्म पत्नी एडवोकेट सुनीता देवी, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्योला, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद अनीस, जिला रसद अधिकारी कपिल झाझडिया, डाईट प्रिंसिपल अमीलाल मुंड, कृषि विभाग के उपनिदेशक डा विजयपाल कस्वा, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज ढाका, प्रधानाचार्य बीरबल सिंह सुंडा, मनीराम मांदीवाल एईएन नेमीचंद झाझडीया उमेश कस्बा, उषा कुल्हरी, सरिता, सुनीता, प्रतिभा, मनोज स्वामी, पूजा, नरेंद्र एवं ममता सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अमृता हॉट में सुबह इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के बारे में महिलाओं को बताया गया। वही दोपहर में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें संतोष देवी प्रथम, कश्मीर द्वितीय स्थान पर रही। सोमवार को दोपहर में 2:00 बजे अमृता हाट में जलेबी दौड़ और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगीलो राजस्थान का आयोजन किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur