Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा नव मतदाता अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

,

भाजपा नव मतदाता अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल प्रांगण से शुरू किया भाजपा ने

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी में झुँझुनू विधानसभा में नवमतदाता अभियान के द्वितीय चरण का शुभारम्भ सोमवार को न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल व न्यू राजस्थान कन्या महाविद्यालय झुँझुनू से किया। अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया। जानकारी देते हुए अभियान के विधानसभा संयोजक ललित जोशी ने बताया कि भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया व झुंझुनू नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए पंजीयन किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं उनका प्रथम वोट देश के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने वोट का महत्व समझते हुए अपना मत सही जगह देना चाहिए, जिससे देश मजबूत व विकासशील बने। भाजपा नेता कमल कांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में अग्रिम पंक्ति में नजर आने लगा है।अब भारत विकासशील नहीं विकसित देशों में गिना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व शक्ति के रूप में उभर रहे भारत की तस्वीर युवाओं के हाथ में हैं। प्रत्येक युवा को अपना मत सोच समझकर डालना चाहिए, क्योंकि उनका मत देश का भविष्य निर्धारित करता है। इस मौके पर अभियान की ज़िला सह संयोजक श्रीमती सावित्री सैनी , विधानसभा सह संयोजक श्रीमती ममता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में नवमतदाता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur