Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / लीज एरिया कराही में मुकेश गुर्जर हत्याकाण्ड का पर्दाफाश

लीज एरिया कराही में मुकेश गुर्जर हत्याकाण्ड का पर्दाफाश

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनू, 15 जून को सुबेसिंह पुत्र उदाराम जाति गुर्जर उम्र 35 साल निवासी पदमा की ढाणी तन कल्याणपुरा थाना सरूण्ड जिला जयपुर ग्रामीण ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि निवेदन है कि मेरा छोटा भाई 30 वर्ष 15 जून को सुबह करीब 9.00 एएम तक घर पर ही था। समय करीब 7.00 से 9.00 बजे सुबह मेरे भाई मुकेश के मोबाइल नंबर 9680370013 पर नरेश पुत्र चंदा राम गुर्जर निवासी हरीपुरा, विजय उर्फ विजय पुत्र सांवर मल गुर्जर निवासी हरीपुरा, विनोद ऊर्फ पारियो निवासी फतेहपुरा थाना पाटन का फोन आया कि तुम तुरंत 10 मिनट में हमारे पास आ जा यह फोन मेरे व मेरे चाचा छाजू व मेरे दादा दयाराम के सामने आया था। मैंने मेरे भाई मुकेश से पूछा कि यह फोन किसका आया है तो उसने इन तीनों का नाम लेते हुए बताया कि उनके किसी मिलने वाले की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है, उसके पास जाना है उसके बाद मेरा भाई मुकेश हमारी मोटरसाइकिल नंबर आरजे 32 एसडी 9874 हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस लेकर घर से चला गया था। इसके बाद समय कराब 3.00 पीएम खेतडी पुलिस वालों का फोन आया कि, गिराज फोजी के पास फोन आया था। पुलिस वालों ने बताया कि करमाडी में एक पत्थरो की लीज पर मुकेश पुत्र उदाराम निवासी पदमा की ढाणी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। आप लोग तुरंत मौके पर आ जाओ कि सूचना पर मैं व मेरे गांव के करीब 25-30 आदमी अपने स्वयं के वाहनों से करमाड़ी में पत्थर की लीज पर पुलिस के बताए अनुसार स्थान पर पहुंचे। यहां पर आकर मिले व मेरे परिवार वालों ने व साथ वालों ने मेरे भाई मुकेश की लाश को देखा तो उसकी लाश जमीन पर चित अवस्था में पड़ी हुई थी। हमें मुकेश की लाश को देखा तो उसके सिर में आर-पार गोली निकली भी महसूस हो रही है. इसके अलावा मेरे भाई की लाश पर कहां-कहां चोटे यह डॉक्टर ही बता सकता है। हमने यहां मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ से व अन्य अपने तरीके से जानकारी की तो पता चला कि नरेश, विजेंद्र उर्फ विजय व विनोद पारियो जिनका सुबह हमारे सामने फोन आया था, वही लोग अपने साधन से छल कपट से यहां लेकर आए थे। इसके अलावा पता चला कि यहां करमाड़ी में समीर खान व नरेश अग्रवाल जो कि दोनों पार्टनर होना बताया, समीर खान की तरफ से अजय सिंह आज लीज चलाने के लिए अपने 20-25 आदमीयों के साथ लीज पर पहुंचे थे। उसके बाद नरेश के सोनू सिंह व उसके साथ 20-25 आदमियों के साथ यह भी लीज पर पहुंचा बताया। दोनों पक्षों में पथराव व हथियारों से फायरिंग हुई। इस फायरिंग में मेरे भाई मुकेश के सिर में गोली लगी है। गोली लगने से मेरे भाई मुकेश की मृत्यु हुई है। मेरे भाई मुकेश की हत्या करने वाले हत्यारों की पहचान कर उसको तुरंत गिरफ्तार कर हमें न्याय प्रदान करने की कृपा करें आदि रिपोर्ट पर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 251/2020 धारा 143, 302 भादसं व 3/27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुये महानिरीक्षक पुलिस. जयपुर रेंज जयपुर एस. सेगाथीर आईपीएस व पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनू जगदीश चन्द्र शर्मा आईपीएस ने आरोपियों की पतारसी एवं गिरफतारी हेतू जिला झुंझुनू व जिला भिवाड़ी व रेंज ऑफिस स्टाफ का एक संयुक्त विशेष दल का गठन किया।
टीम का गठन –

  1. वीरेन्द्र कुमार मीणा आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक जिला झुंझूनू सिद्धान्त शर्मा आरपीएस अति, पुलिस अधीक्षक नीमराणा जिला भिवाडी
  2. विजय कुमार आईपीएस वृताधिकारी, वृत खेतड़ी जिला झुंझुनू
    3.परवेज आलम, पुलिस निरीक्षक स्टाफ ऑफिसर, कार्यालय महानिरी पुलिस, जयपुर रेंज जयपुर
  3. सुरेन्द्र सिंह देवड़ा. पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना खेतड़ी
  4. नरेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बानसूर जिला भिवाड़ी
  5. देवेन्द्र प्रताप, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बुहाना
  6. सुरेन्द्र सिंह देगा, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना खेतड़ी
  7. नरेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बानसूर जिला भिवाड़ी
  8. देवेन्द्र प्रताप पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बुहाना
  9. गोपाल सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी पचेरी कला
  10. मुकेश कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना चोपानकी जिला भिवाडी
  11. सुनिल जागिड उप निरीक्षक जीएसटी नीमराणा जिला भिवाड़ी
  12. सकेन्द्र सिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना मुकुंदगढ़
  13. विरेन्द्र सिंह सहायक उप निरीक्षक जीएसटी जिला झुंझुनू
  14. दिनेश कुमार हैड कानि 81 प्रभारी साइबर सैल जिला झुंझूनू
  15. राकेश कुमार कानि, नं. 1478 कार्यालय जयपुर राज, जयपुर
  16. रोशन कानि. नं. 1774 कार्यालय जयपुर रेंज, जयपुर
    टीम द्वारा प्रयास – वीरेन्द्र कुमार मीणा आईपीएस अति. पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनू व सिद्धान्त शर्मा आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक नीमराणा, जिला भिवाड़ी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा विजय कुमार आईपीएस वृताधिकारी वृत खेतड़ी के निकट पर्यवेक्षण में घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्यों का संकलन किया गया प घटना के बारे में गहन जानकारी हासिल की गई। एफएसएल टीम व गठित टीम द्वारा साक्ष्यों का संकलन किया जाकर, तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपिगणों की तलाश में जिला झुंझुनू, सीकर, अलवर तथा पड़ोसी राज्य हरियाणा में तथा संभावित स्थानों पर आरोपियों की धरपकड़ हेतु गहन तलाशी अभियान चलाया जाकर दबिश दी गई।
    आरोपी गिरफ्तार – टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये व शातिर अपराधी की चतुराई को भेदते हुये राज्य छोड़ने की फिराक में घटना के मुख्य आरोपी पनपतसिंह उर्फ सोनू पुत्र बाबुसिह जाति राजपूत उस 27 साल निवासी बया की ढाणी तन पपुरना थाना खेतही जिला হन खेती य पाटन थाना क्षेत्र की सीमा से दस्तयाब किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।
    पूछताछ – मुल्जिम धनपत सिंह उर्फ सोनू ने दौराने अनुसंधान बताया कि बड़ा बन्ध करमाड़ी में समीर खान व नरेश अग्रवाल दोनों की पार्टनर शिप में चेजा पत्थर की लीज थी। दोनों में आपस में विवाद होने पर समीर खान ने उक्त लीज को चालू करने के लिये अजय सिंह निवासी घामाला तन रामकुमारपुरा थाना खेतड़ी के पक्ष में लिखापढी कर दी और नरेश अग्रवाल ने मेरे पक्ष में लिखापढ़ी कर दी। लेकिन विवाद के कारण करीब 4-5 महिने से उक्त लीज बन्द पड़ी थी। 15 जून को अजय सिंह उक्त लीज को चालू करने के लिये अपने लड़कों के साथ आया था। इस बात की जानकारी मुझे होने पर मैंने अलवर तथा हरियाणा के सरगनाओं को लीज में हिस्सेदारी व मंथली रूपये देने का लालच देकर लीज को बन्द करवाने के लिये बुला लिया और उन्होंने आते ही हथियारों से हवाई फायर व हिट फायर कर दिये। जिससे मुकेश गुर्जर की गोली लगने से मौके पर ही मृत्यू हो गई। घटना के मुख्य आरोपी धनपत सिंह उर्फ सोनू सिंह से दीगर आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाकर वारदात में शामिल मुल्जिमान की गिरफतारी की जावेगी।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur