Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / तेज ठंड और कोहरे से हुआ जीवन अस्त-व्यस्त

तेज ठंड और कोहरे से हुआ जीवन अस्त-व्यस्त

किसानों के खिले चेहरे

झुंझुनू, पिछले लगातार दो दिन से जिले में तेज कोहरा देखने को मिला है। इसके साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। कल जहां 10:00 बजे के आसपास कोहरा छट गया था। वही आज दोपहर 12:00 बजे तक कोहरा छाया रहा। हालात यह बने रहे कि झुंझुनू शहर में भी 12:00 बजे तक हल्की धुंध छाई रही। उसके बाद सूर्य देवता ने दर्शन दिए जिसके चलते लोगों ने कुछ राहत महसूस की। वही आज तेज कोहरे और ठंड के चलते लोग घरों में रजाइयों में ही दुबके रहे। वही दुकानों के बाहर लोग अलाव जलाकर राहत लेने के प्रयास में रहे। तेज ठंड के चलते झुंझुनू शहर की सड़कों पर यातायात भी कम नजर आया। इसके साथ ही बाजारों में भी वीरानी छाई रही। वही बाजारों में लोगों ने चाय की चुस्की लगाते हुए राहत महसूस की। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ कामकाज पर जाने वाले लोगों को भी तेज ठंड के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। वही किसानों के इन दिनों चेहरे खिले हुए नजर आए क्योंकि किसानों का मानना है कि फसल की पैदावार के लिए समय ठंड होना अत्यधिक आवश्यक है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur