Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / लिखवा में श्री कृष्ण गौशाला समिति लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह 29 जुलाई को

लिखवा में श्री कृष्ण गौशाला समिति लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह 29 जुलाई को

पिलानी[अतुल अग्रवाल ] श्री कृष्ण गौशाला समिति लोकापर्ण एवं भामाशाह सम्मान समारोह 29 जुलाई रविवार प्रातः 11:00 बजे ग्राम लिखवा में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संयोजक कैलाश व्यास जिला मंत्री भाजपा ने बताया कि इसमें मुख्य अतिथि संतोष अहलावत सांसद झुंझुनू तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह शेखावत जिलाध्यक्ष भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि भामाशाह भवानी शंकर पारीक, भामाशाह सतीश अग्रवाल होंगे। इस अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला समिति का लोकापर्ण किया जाएगा तथा इन दोनों भामाशाह भवानी शंकर व सतीश अग्रवाल ने गौ माता के लिए जो बहुत ही अच्छा कार्य किया है इनका सम्मान भी किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur