Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / स्थानीय विधायक सड़कों व परिवहन में कर रहा है घोटाला – विश्वंभर पूनिया

,

स्थानीय विधायक सड़कों व परिवहन में कर रहा है घोटाला – विश्वंभर पूनिया

कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से राजस्थान में बहुमत से खिलेगा कमल – कमल कांत शर्मा

झुंझुनू, केंद्र सरकार के जनहित आर्थिक योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने व कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों, भ्रष्टाचार ,जंगलराज व बिगड़ी कानून व्यवस्था को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर आयोजित झुंझुनू विधानसभा भाजपा की जन आक्रोश रैली रथयात्रा के चतुर्थ दिवस माखर ग्राम से प्रारंभ होकर केहरपुरा झाझड़िया, मटाना, श्यामपुरा से होते हुए यात्रा सुल्ताना पहुंची। यात्रा के रास्ते में आने वाली शहीद प्रतिमाओं को पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जन आक्रोश यात्रा रथ को सम्पूर्ण सुल्ताना ग्राम में घुमाया गया, फिर हाथी सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर रघुवीर सिंह शेखावत की अध्यक्षता में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में बोलते हुए राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि स्थानीय विधायक जोकि राज्य सरकार में यातायात मंत्री भी है उनके द्वारा सड़कों मैं भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है ,साथ ही परिवहन अधिकारी के पद पर अपने साले को बैठा कर जमकर लूटा खोश मचाई जा रही है। पुनिया ने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचारी विधायक को हटाकर झुंझुनू विधानसभा को विकास की ओर ले जाना है। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं यात्रा मीडिया प्रभारी कमल कांत शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार की गलत नीतियों वह जंगल साईं शासन से जनता पूर्ण तह त्रस्त है। अब राजस्थान की जनता ने मन बना लिया है तो पूर्ण बहुमत से राज्य में कमल खिलेगा। निश्चित चौधरी बबलू ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार में महिला, दलित, युवा ,किसान, मजदूर कोई भी सुरक्षित नहीं है। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान में विकास के पहिए को रोक दिया है। यात्रा मैं सभा को विनोद झाझडिया, राजीव चौधरी, यात्रा संयोजक सुनील लांबा, सह संयोजक इंद्राज सैनी, कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, उमेद सिंह धनखड़, मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशु सिंह शेखावत, बुधराम सैनी, असगर पहाड़ियान, मंजू चौहान, अरुणा सिहाग, पृथ्वी सिंह शेखावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजेंद्र सिंह, बजरंग सिंह शेखावत, कुलदीप पूनिया सहित वक्ताओं ने भी संबोधित किया। जबकि संचालन राजकुमार मूंड ने किया। इस मौके पर झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी, रामनिवास सैनी , ममता शर्मा, अभिलेख धनखड़,रणसिंह नेहरा लोदीपुरा, राजेंद्र, विजेंद्र सिंह, प्रदीप ,रघुवीर डूडी, जोरावर सिंह, विक्रम, गोपाल मास्टर श्यामपुरा, प्रदीप सरपंच, राम सिंह हवलदार, रामजीलाल, कप्तान हुकम सिंह ,रामचंद्र, रणजीत ,बसेसर, रामजीलाल मास्टर केरपुरा झाझडिया, जयप्रकाश आर्य, सुरेश, मातूराम ,दीपचंद, सुधीर आर्य, गजेंद्र ,रवि, मूल सिंह मटाना, करणी सिंह, विक्रम शर्मा, प्यारेलाल, सीताराम सोडा, जयनारायण पूनिया, सविता सोनी, राजेंद्र सिंह, राजू सिंह, अंजना जांगिड़, लीलाधर शर्मा, सीताराम शर्मा, सुमेर सिंह शेखावत, गोविंद सिंह, राजीव सिंह ,गोविंद सिंह, प्यारेलाल मास्टर, नवरंग सैनी, नगर सैनी, कुंदन सिंह ,सूबेदार इंदू सिंह ,सांवरमल प्रजापत, चंद्र प्रकाश शर्मा ,विजय कुमार पारीक, श्री राम पारीक सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur