झुंझुनू जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है इसके बारे में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रत्येक विधानसभा पर 3 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 3 एसएसटी टीम गठित कर दी गई है जो लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। हरियाणा से लगती पोस्ट पर विशेष जाब्ता लगाया गया है हरियाणा पुलिस से भी इस मामले में सहयोग लिया जा रहा है। अवांछित व अपराधी प्रवृत्ति के जो तत्व हैं उनको पाबंदी की कार्रवाई की जा रही है। थाना स्तर पर एसएचओ सीएलजी मीटिंग ले रहे हैं वहीं हर व्यक्ति भय मुक्त होकर मतदान करें इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। वही कल एक दूसरे मामले में झुंझुनू पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अंकुर डांगी को गिरफ्तार किया है जिसके बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना इंचार्ज गोपाल सिंह ढाका ने बताया कि 13 दिसंबर 2018 को बोलेरो गाड़ी चोरी का मामला कोतवाली में दर्ज किया गया था। उसमें सूचना संकलित कर गोपनीय रूप से सत्यापन कर अंकुर डांगी निवासी ओजटू को गिरफ्तार किया गया है जो चिड़ावा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर चोरी, हत्या का प्रयास, मारपीट सहित 19 मुकदमे दर्ज हैं।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / लोकसभा चुनाव को लेकर झुंझुनू पुलिस हुई मुस्तैद
लोकसभा चुनाव को लेकर झुंझुनू पुलिस हुई मुस्तैद



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।