Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / लोकपाल तोगड़िया ने किया औचक निरीक्षण, दो ग्राम संसाधन व्यक्ति लगातार अनुपस्थित

लोकपाल तोगड़िया ने किया औचक निरीक्षण, दो ग्राम संसाधन व्यक्ति लगातार अनुपस्थित

झुंझुनू, जिला लोकपाल (मनरेगा) महावीर प्रसाद तोगड़िया ने पंचायत समिति उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत जोधपुरा में चल रही ऑडिट की आयोजित ग्राम सभा का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण में संजु कुमारी ब्लॉक संसाधन व्यक्ति सहित चंद्रकला व सीमा ग्राम संसाधन व्यक्ति, पंचायत कार्मिक व ग्राम सभा प्रभारी अधिकारी मौका निरीक्षण स्थल पर उपस्थित मिले। दो ग्राम संसाधन व्यक्ति लगातार अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण में ब्लॉक संसाधन व्यक्ति संजू कुमारी ने बताया कि 22 कार्यों का अंकेक्षण किया गया जिसमें तीन कार्य पूर्ण व शेष चालू स्थिति में थे। 11 कार्य व्यक्तिगत व आठ कार्य सार्वजनिक हित के थे। 81 श्रमिकों के लिए 15 मस्टरोल जारी बताए गए। कार्य का प्रदर्शन बोर्ड व बालपेंटिंग अंकेक्षण दल को अनियमिता पाई। अंकेक्षण दल का कार्य संतोषजनक पाया गया। लोकपाल तोगड़िया ने ग्राम पंचायत बागोली में मोजिडा बांध जोधपुरा के मरम्मत कार्य का भी औचक निरीक्षण किया। कार्यस्थल पर 56 श्रमिकों के मस्टरोल में 48 श्रमिक उपस्थिति पाए गए। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें लगातार कार्य पर नियोजित नहीं किया जा रहा है । इस पर कनिष्ठ सहायक रचना ने बताया कि ग्राम पंचायत में पर्याप्त कार्य स्वीकृत नहीं है ऐसी ही समस्या जोधपुरा के श्रमिकों ने भी बताई। सरपंच जोधपुरा ने भी बताया कि उनके यहां भी श्रमिकों की मांग के अनुसार पर्याप्त मनरेगा कार्य स्वीकृत नहीं किए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur