Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: झुंझुनू : प्रेम प्रसंग में युवती पर चाकू से हमला, युवक ने खाया जहर

,

Video News: झुंझुनू : प्रेम प्रसंग में युवती पर चाकू से हमला, युवक ने खाया जहर

मंड्रेला में खेत से लौट रही युवती पर ताबड़तोड़ हमला

YouTube video

झुंझुनूं: मंड्रेला थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुद जहर खा लिया।

खेत से लौट रही थी युवती
घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की है। 24 वर्षीय युवती अपने परिजनों को खेत में खाना देकर लौट रही थी, तभी गांव के प्रमोद कुमार (35) ने रास्ता रोक लिया। अचानक उसने जेब से चाकू निकाला और युवती पर गर्दन, हाथ और पेट में चार वार कर दिए।

घटना के बाद खुद को भी पहुंचाई चोट
युवती के गिरते ही युवक ने जेब से जहर निकाला और निगल लिया। दोनों लहूलुहान हालत में गिर पड़े। ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर उन्हें झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचाया।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने मौके से खून से सना चाकू, कपड़े और मिट्टी के नमूने जब्त किए हैं। घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले हैं।

थानाधिकारी ने दी जानकारी
थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया, प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का लगता है। आरोपी ने युवती को रास्ते में रोका और हमला कर दिया। युवती की हालत गंभीर है, इसलिए बयान नहीं लिए जा सके हैं। होश में आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।

दोनों परिवारों के बीच थी जान-पहचान
पुलिस के मुताबिक युवक और युवती के परिवार एक-दूसरे को जानते हैं। पहले किसी प्रकार का सार्वजनिक विवाद सामने नहीं आया था।

इलाज जारी
युवती का बीडीके अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्टेबल लेकिन गंभीर बनी हुई है। युवक को जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे झुंझुनूं के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए।

कानूनी कार्रवाई शुरू
पुलिस ने हत्या के प्रयास (IPC 307) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करने की तैयारी कर ली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur