Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / लोयल-चनाना मुख्य मार्ग पर टैम्पो और पीकअप की आमने-सामने की भीड़ंत में दो युवकों की मौत

लोयल-चनाना मुख्य मार्ग पर टैम्पो और पीकअप की आमने-सामने की भीड़ंत में दो युवकों की मौत

लोयल-चनाना मुख्य मार्ग पर टैम्पो और पीकअप की आमने-सामने की भीड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई वही एक युवक घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे लोयल गांव के दस बारह युवक चनाना क्रिकेट खेलने टैम्पो में बैठ कर जा रहे थे की लोयल शमसान घाट के पास सामने से आ रही पीकअप ने टैम्पो के टक्कर मार दी। जिससे तीन युवक श्रीसरदारपुरा तन लोयल निवासी नरेंद्र (16) पुत्र सुरेश कुमार मेघवाल, रविंद्र (17) पुत्र धन्शीराम मेघवाल व कुलदीप पुत्र यादराम मेघवाल घायल हो गए। वही पीकअप चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में नरेंद्र पुत्र सुरेश कुमार मेघवाल की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में रविन्द्र पुत्र धन्शीराम को बीडीके अस्पताल से जयपुर रैफर किया तो नरेंद्र की भी मौत रास्ते में हो गई। कुलदीप का झुंझुनूं के बीडीके ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने नरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। रविंद्र के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को खेतड़ी के अजीत अस्पताल में किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur