Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News: ओंकार मेघवाल को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025

,

Jhunjhunu News: ओंकार मेघवाल को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : Jhunjhunu News: ओंकार मेघवाल को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025

झुंझुनूं जिले के लोयल गांव निवासी एवं रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) में कांस्टेबल पद पर तैनात ओंकार मेघवाल पुत्र बजरंग मेघवाल को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मिलने पर पूरे शेखावाटी क्षेत्र में खुशी की लहर है।

नई दिल्ली में हुआ भव्य समारोह

9 जनवरी 2026 को यह सम्मान इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICEC), यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (रेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय) ने देशभर के 100 रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (AVRSP 2025) से सम्मानित किया।

आग लगने के दौरान दिखाया अद्भुत साहस

आवाम ग्रुप सदस्य सीताराम बास बुडाना ने बताया कि ओंकार मेघवाल ने 7 जून 2024 को ट्रेन संख्या 19412 में समपार गेट 214 के पास आग लगने की घटना के दौरान असाधारण साहस का परिचय दिया।

जान जोखिम में डालकर यात्रियों को बचाया

आवाम ग्रुप सदस्य समुद्र सिंह ढ़ेबानियां एवं मनेश्वर सिरोवा के अनुसार

ओंकार मेघवाल ने जानलेवा परिस्थितियों में जलते कोच का सामना करते हुए आपातकालीन खिड़कियां खोलीं और बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को उनके सामान सहित सुरक्षित बाहर निकाला।

उनके इस साहसिक कृत्य से न केवल यात्रियों की जान बची, बल्कि रेलवे संपत्ति को भी भारी नुकसान से बचाया जा सका।

आवाम ग्रुप ने जताई खुशी

इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान पर आवाम ग्रुप झुंझुनूं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ओंकार मेघवाल को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur