Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनूं में एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारू, कंट्रोल रूम के नम्बर जारी

Jhunjhunu News : झुंझुनूं में एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारू, कंट्रोल रूम के नम्बर जारी

Jhunjhunu LPG gas supply monitored by district control room

एलपीजी गैस आपूर्ति पर्याप्त, किसी भी समस्या पर संपर्क करें
झुंझुनूं, जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जिला कलेक्टर की अपील

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि एलपीजी गैस की आपूर्ति पर्याप्त है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अफवाह या पैनिक की स्थिति में न आएं, प्रशासन आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।

कंट्रोल रूम से करें संपर्क,आज जारी किये गए नम्बर –

जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ ने बताया कि एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायत या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम उपलब्ध है।

कंट्रोल रूम का नंबर: 01592-232237

आमजन अपनी समस्या दर्ज करवा सकते हैं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर उपभोक्ताओं को राहत भी प्रदान करेगा।

प्रशासन की सलाह

प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है कि वे संयम बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति नियमित रूप से मॉनिटर की जा रही है ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।