Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / परिवहन मंत्री के मुख्य आतिथ्य में एलपीजी सुरक्षा शिविर का आयोजन

परिवहन मंत्री के मुख्य आतिथ्य में एलपीजी सुरक्षा शिविर का आयोजन

झुंझुनूं, इंडेन गैस सर्विस द्वारा आज बाबा फूलनाथ जी धाम शिव मंदिर ,ग्राम अजाडी खुर्द में एलपीजी सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, गैस चूल्हे, रेग्यूलेटर व पाइप की तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा समय समय पर जांच और देखभाल करने व उच्च गुणवत्ता के एलपीजी उपकरण उपयोग करने और एलपीजी सुरक्षा के लिए इंडियन ऑयल की ओर से टोल फ्री नंबर 1906 की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेन्द्र सिंह ओला(परिवहन मंत्री राजस्थान ) एवम राजबाला ओला और सरपंच कृष्ण कुमार, प्रधान पुष्पा चाहर , एसडीएम प्रिया कालेर, तहसीलदार महेंद्र सिंह मूंड और ओमप्रकाश बोहरा (भूत पूर्व सरपंच ग्राम अजाडी खुर्द ) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिलाये मौजूद थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur