Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मारपीट का क्रॉस मामला दर्ज

मारपीट का क्रॉस मामला दर्ज

काकोडा रेलवे फाटक के पास

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] काकोडा रेलवे फाटक के पास गुरुवार देर शाम को दो पक्षों आपसी विवाद को लेकर हुए झगडे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया की गुरुवार रात्री को वार्ड पांच धोबली जोहड़ी में झगडे की सूचना मिली थी उसके बाद मौके पर पहुंचे तो वहां झगडे में कई लोग घायल मिले। जिन्हे जीवन ज्योति रक्षा समिति की एम्बुलेंस से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया की मामले के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के क्रॉस मुकदमे दर्ज कराये गए है। पुलिस ने बताया की एक पक्ष के बनवारीलाल बावरिया ने मामला दर्ज कराते हुए बताया की रात्री को वह अपने पुत्र नरेंद्र ,लक्ष्मी के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था उसी दौरान अचानक श्रीराम,रामेश्वर,फूलचंद, रामजीलाल ,बुधराम,रेखा लूणाराम , दलीप व अन्य लोग हाथो में लाठियां व अन्य हथियार लेकर आये और उनके साथ मारपीट की। झगडे में वह,उसका लडक़ा नरेंद्र व लक्ष्मी घायल हो गए। वही मामले को लेकर दूसरे पक्ष के रामजीलाल बावरिया ने भी अशोक नरेंद्र,सतीश,बनवारी,प्रिंस मोहित आदि के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मारपीट का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur