उदयपुरवाटी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागोरा के राजस्व गांव गिरावड़ी में बाबा सूरदास धाम परिसर में दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक आयोजन सोमवार 14 अप्रैल से शुरू होंगे। समाधि के महंत प्रकाश महाराज ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर 14 अप्रैल सोमवार रात्रि को जयपुर के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक भजनों की रसगंगा प्रवाहित करेंगे। मेला कमेटी के दीपक वर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल रात्रि को भजन संध्या में शेरा म्यूजिकल एंड कंपनी जयपुर के गायक कलाकार प्रकाश स्वामी, छैला पूर्ण मल, डांसर मुस्कान एवं मैना मारवाड़ी भीलवाड़ा द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 15 अप्रैल मंगलवार को बाबा की महा आरती कर प्रातः कन्या पूजन के पश्चात मेले में आए सभी श्रद्धालु भंडारे में प्रसादी ग्रहण करेंगे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बाबा सूरदास धाम परिसर में महा जागरण कल
बाबा सूरदास धाम परिसर में महा जागरण कल




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।