Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा क्षेत्र के इतिहास पुरूष

महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा क्षेत्र के इतिहास पुरूष

झुंझुनूं, जलदाय विभाग के पास गुरू कृपा शिक्षण संस्थान में महिला शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले की 133वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रराज सैनी कायस्थपुरा थे। अध्यक्षता शिक्षण संस्थान के निदेशक राजेश सैनी ने की। इंद्रराज सैनी ने बताया कि महात्मा फुले शिक्षा क्षेत्र के इतिहास पुरूष थे। इन्होंने महिला शिक्षा का श्री गणेश उस समय किया। जिस समय पिछड़ों और दलितों को भी शिक्षा का अधिकार नहीं था। देश में जो शिक्षा का प्रकाश आज दिखाई दे रहा है, वो इनकी देन हैं। वर्तमान में बालकों के बराबर बालिकाएं विद्यालयों में नजर आना ही ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले को श्रद्वाजंली हैं। इस दौरान रामदेव सैनी, अशोक कुमार हलकारा, पवन सिंगोदिया, अनील कुमार सैनी, मनोज कुमार, अंकित सिंगोदिया ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन संजय सिंगोदिया ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur