Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की वारदात का फरार आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की वारदात का फरार आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनू के रायका कॉलोनी में लाखों रुपए के जेवरातो की लूट का मामला

झुंझुनू, शहर के हमीरी रोड पर स्थित रायका कॉलोनी में चार अज्ञात बदमाशों द्वारा घर की दीवार फांद कर छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर सो रही चार महिलाओं को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर लाखों रुपए मूल्य के जेवरातो की लूट में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में फरार चल रहे आरोपी विजय सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी भालोट हरियाणा की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में सिटी सीओ लोकेंद्र दादरवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली गोपाल सिंह ढाका के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भनक लगने के बाद से ही आरोपी विजय फरार हो गया था उसकी मौजूदगी के संबंध में पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिल रहा था। आरोपी भारतीय सेना में सैनिक के पद पर नौकरी कर रहा है जो घटना के समय से ही फरार चल रहा था। दिनांक 23 जून को उसे ड्यूटी पर उपस्थित होना था। लेकिन इस घटना को अंजाम देने के कारण वह ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुआ। और सेना से भगोड़ा हो गया। इसकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं अन्य सूचनाएं एकत्रित की गई। इसकी मौजूदगी के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया। जहां से आरोपी को भनक लगने पर आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गया। टीम द्वारा लगातार पीछा किया गया उसे धौलपुर में मध्य प्रदेश सीमा में प्रवेश करते समय में पुलिस टीम को सफलता मिली और आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। तथा लूटे गए जेवरात की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा इस घटना के आरोपी मुकेश पुत्र रणवीर सिंह निवासी हरियाणा , दीपक पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी हरियाणा, नकुल पुत्र अजीत सिंह निवासी हरियाणा व बबीता पत्नी रवि सिंह निवासी रायका कॉलोनी को गिरफ्तार किया जाकर लूटे गए अधिकांश जेवरात बरामद कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भिजवाया जा चुका है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur