Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मलसीसर में कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यकर्ता

मलसीसर में कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यकर्ता

 कस्बे के हाजी अब्दुल गफूर सिरोहा मेमोरियल हॉल में शुक्रवार को भुदा का बास ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सुशील कुमार खीचड़ की अध्यक्षता में अलसीसर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शक्ति प्रोजेक्ट की विधिवत शुरुआत मंडावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सालीम खान सिगड़ी की ओर से की गई। कार्यकम की शुरुआत में सिगड़ी ने कहा पार्टी की सबसे बड़ी ताकत पार्टी के कार्यकर्ता है जो भारत के प्रत्येक शहर, गांव, ढ़ाणी में रहते है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जुडक़र उनके विचार सुनकर पार्टी का संदेश पहुंचना चाहती है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से पूरी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता एक साथ जुडक़र एक दूसरे को शक्ति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकता अधिक से अधिक जुड़े।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur