Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मणकसास में किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मंडावरा ने जीता

मणकसास में किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मंडावरा ने जीता

बाघोली, मणकसास में रविवार सांय को बालाजी किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ काग्रेस के प्रदेश महासचिव विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा ने सोट लगाकर किया। मुख्य अतिथि इन्द्रपुरा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से जीवन जीने की कला मिलती है खिलाडिय़ों को ऐसी कला जिससे खिलाड़ी कभी भी निराश नही होते है। आयोजन समिति के आशिफ अली,जितेन्द्र सिंह शेखावत,विक्रम गुर्जर ने बताया की प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मण्डावरा व पौख के बीच खेला गया जिसमें 69 रन से मण्डावरा विजय रहा प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को 51 सौ व 21 सौ रूपये का नकद पुरस्कार इन्द्र पुरा की और से दिया जायेगा कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों का माला व साफा पहना कर ग्रामीणों ने स्वागत किया प्रतियोगिता में आस- पास की 25 टीम भाग ले रही है इस दोरान भगवाना राम राठी,सुल्लतान राम वर्मा ,बलबीर सिंह जाफर अली, दीपेन्द्र इन्द्र पुरा, नाथु राम, हमीर सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur