Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मण्डल अध्यक्ष होंगे भाजपा की धूरी – भजनलाल शर्मा

मण्डल अध्यक्ष होंगे भाजपा की धूरी – भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री शर्मा ने ली विधानसभा उप चुनाव को लेकर बैठक

जयपुर/ झुझुनू, विधानसभा उप चुनाव को लेकर जयपुर मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अगुवाई में झुझुनू विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा उप चुनाव को लेकर मण्डल अध्यक्षों को चुनाव विजय का मंत्र देते हुए मण्डल के प्रत्येक बूथ पर कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मण्डल अध्यक्ष भाजपा पार्टी की धुरी है वे ही शक्ति के केंद्र होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ के घर घर तक पहुँचाने के लिए निर्देशित किया। इस मौक़े पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ,प्रदेश महामंत्री श्रवण सिह बगड़ी, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, संभाग प्रभारी नारायण पंचारिया, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया, नगर मंडल अध्यक्ष एव ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा , बगड़ मण्डल अध्यक्ष एव नगरपालिका चेयरमैन गोविंद सिह राठौड़, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खिचड़, सुलताना मण्डल अध्यक्ष बलजीत शर्मा उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur