Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा स्थापना दिवस को लेकर मण्डल अध्यक्षों की बैठक कल

,

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर मण्डल अध्यक्षों की बैठक कल

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सप्ताह भर तक होने वाले विभिन्न सरोकार के कार्यों की तैयारियों को लेकर आज शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में मण्डल अध्यक्षों की एक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में दोपहर दो बजे आयोजित की जाएगी।बैठक में स्थापना दिवस के आगामी कार्यक्रमों के लिए मण्डल अध्यक्षों को ज़िम्मेदारी दी जाएगी।जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर 6 से 13 अप्रेल तक होने वाले सेवा के साप्ताहिक कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अगुवाई में आयोजित बैठक में जिले भर के भाजपा मण्डल अध्यक्ष भाग लेंगे। शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन एव भाजपा जिलाध्यक्ष सैनी के निर्देशन में स्थापना दिवस के सप्ताह भर होने वाले विभिन्न सेवा सरोकार के कार्यक्रम जिले से प्रत्येक मंडल के बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur