Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : मंडावा में नाबालिग से दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : मंडावा में नाबालिग से दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

Mandawa police arrest two accused in minor rape case

स्कूल के सामने से ले जाकर सुनसान जगह पर वारदात, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

झुंझुनूं जिले के मंडावा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


स्कूल के सामने से गाड़ी में बैठाया

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी विकास कुमार और रोहित ने उसकी नाबालिग बेटी को स्कूल के सामने से गाड़ी में बैठाया।

इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर एक आरोपी ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट दर्ज कर मामला अनुसंधान में लिया गया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित

जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन और वृताधिकारी हरीसिंह धायल (RPS) के सुपरविजन में थाना प्रभारी रामनारायण चोयल ने विशेष टीम का गठन किया।


दोनों आरोपी गिरफ्तार

गठित टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. विकास कुमार (24), निवासी भूतिया बास, थाना धनुरी
  2. रोहिताश उर्फ रोहित (26), निवासी कोलिण्डा, थाना धनूरी

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur