Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मंडावा में भाजपा की बैठक आयोजित

मंडावा में भाजपा की बैठक आयोजित

मण्डावा[ सूर्यप्रकाश लाहोरा ] प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात जुलाई को प्रस्तावित जयपुर दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारिया शुरू कर दी है । रविवार को कस्बे के वार्ड न० छः स्थित बालाजी गेस्ट हाऊस में मण्डल अध्यक्ष विजेन्द्र सैनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । बैठक में मंडावा नगर पालिकाघ्यक्ष राधेश्याम घाभाई एवं विस्तारक राकेश शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 योजनाओ के लाभार्थियो से मिलेगे । क्षेत्र के भी चुनिंदा लाभार्थियो को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा । इसलिए हर बूथ से एक बस हर हाल में जयपुर लेकर जानी है। बुथ अध्यक्ष ही हर बस के प्रमुख होगे जो कार्यकर्ताओ को ले जाने और वापस लाने की पूरी जिम्मेदारी लेगे । बैठक में भाजपा जिला मंत्री संदीप शर्मा, गोविन्द जोशी, लीलाघर पंवार, एसएन इन्दोरिया, दीपक खाण्डल, संजय धुधंरवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जाकीर रंगरेज , युवा मोर्चाध्यक्ष विजेन्द्र राठी, पार्षद एसपी यादव, कोषाध्यक्ष विकास देवडा, राजकुमार सिघानिया, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur