Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मंडावा में कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट का शुभारंभ

मंडावा में कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट का शुभारंभ

कांग्रेस नेता एवं जिप सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा व देश की आत्मा है और गांधी परिवार उसकी धुरी है। देश को सिर्फ कांग्रेस पाटी ही रास्ता दिखा सकती है। जब किसान, मजदूर, गरीब लोग मोदी सरकार की तरफ देखते है तो उन्हे रास्ता नहीं दिखता है। बीजेपी वाले गुस्से का प्रयोग करते है, लेकिन हमारी पार्टी प्यार से आगे बढ़ रही है। देश हर किसी का है हर धर्म वाले का है। वे शनिवार को बड़ौदा बैंक के पीछे आम चौक में कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोडऩे की बात की है। हाथ के निशान की ताकत से ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। पार्टी नए तरीके से आगे बढ़ेगी, युवा लोग पार्टी को चलाएंगे लेकिन सीनियर नेताओं को साथ में लेकर ही पार्टी आगे बढ़ेगी। अपने भाषण में इंजी. ढूकिया ने राहुल गांधी के शक्ति प्रोजेक्ट पर विस्तार से जानकारी देते हुए केन्द्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, आज देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है। लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। आज देश में एक दूसरे को आपस में लङ़वाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मो. हाफिज खान ने की। कुहाडू सरपंच कमल किशोर कुमावत, राजपाल दूलड़, जोधराज जानू, रामनिवास भालोटिया आदि ने भी शक्ति प्रोजेक्ट के बारे में बताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur