मंडावा [ सूर्यप्रकाश लाहोरा ] आमजन को पुलिस से जोडने ,सहयोग लेने के लिए शुरु किए गए जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत शनिवार को बिसाऊ रोङ स्थित मुफीदे आम पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडावा थानाधिकारी राकेशकुमार मीणा थे । मीणा ने लोगो से अपराघ रोकने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि साईबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है । जिसे रोकने में लोगो की अपनी भूमिका निभानी चाहिए । सौशल मीडिया पर माहौल खराब करने वाले पोस्ट को फारवर्ड नहीं करे । ऐसे लोगो के बारे में पुलिस को जानकारी दे । उन्होंने कहा कि एटीएम का प्रयोग करते समय सावधानी रखे । इसके साथ ही यातायात नियमो की पालना करे । उपस्थित लोगो ने यातायात को लेकर अपने सुझाव भी दिया । जिस पर थानाघिकारी मीणा ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जन सहभागिता कार्यक्रम में पुलिस की ओर से कानून व ट्रेफिक नियमो की जानकारी तथा पुलिस की कार्यशैली के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी फारूक जमाल खत्री ने की । इस अवसर पर मुम्बई प्रवासी अब्दुल वाहिद खत्री, पार्षद मो० इकबाल, आमीन छोटू मौम, अब्दुला चौहाण, उस्मान भाई, बनवारीलाल बालाण, सतपाल कुलहरि, हाजी फारूक भाटी, मास्टर फारूक व फेज मोहम्मद शेख सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मंडावा में पुलिस ने जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन
मंडावा में पुलिस ने जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।