झुंझुनूं जिले की मंडावा थाना पुलिस ने दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दुकान में घुसकर की थी मारपीट
पुलिस के अनुसार परिवादी ने 1 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर उसके पिता के साथ मारपीट की।
रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस ने गठित की विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी हरिसिंह धायल के सुपरविजन में की गई।
टीम का नेतृत्व थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने किया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए:
- अमरचन्द पुत्र शिवनाथ सिंह (68)
- सुरजीत सिंह पुत्र अमरचन्द (42)
दोनों निवासी बहादुरवास, थाना मंडावा को गिरफ्तार किया।
जांच जारी
मामले की जांच अमीलाल सहायक उप निरीक्षक द्वारा की जा रही है।





