Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मंड्रेला मोबाइल टावर चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मंड्रेला मोबाइल टावर चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : मंड्रेला मोबाइल टावर चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना मंड्रेला क्षेत्र में मोबाइल टावर से हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल (RPS) के सुपरविजन में की गई।

 मोबाइल टावर से की गई थी अहम उपकरण की चोरी

पुलिस के अनुसार, इंडस कंपनी का मोबाइल टावर ग्राम बजावा सुरों में स्थित है।
दिनांक 14-15 जनवरी 2026 की रात करीब 3 बजे, अज्ञात चोरों ने टावर साइट से RRU 4418 B40 (ID No. 1269594) चोरी कर लिया था।

इस संबंध में 20 जनवरी 2026 को परिवादी द्वारा मंड्रेला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

 दूरसंचार सेवा हुई थी बाधित

परिवादी महेश शर्मा, जो आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर हैं, ने बताया कि इस चोरी से कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ और क्षेत्र की दूरसंचार व्यवस्था बाधित हो गई।
पुलिस ने इसे संगठित अपराध मानते हुए गंभीरता से जांच शुरू की।

 तीन आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी कैलाशचंद (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने एकत्रित सूचना और साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को जिला कारागृह झुंझुनूं से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।

 गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?

गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं

  1. मंजीत उर्फ मोनू (23 वर्ष), निवासी बेरी, थाना पिलानी, जिला झुंझुनूं

  2. सचिन (27 वर्ष), निवासी लाड, थाना बाढ़डा, जिला चरखी दादरी (हरियाणा)

  3. भावसागर (23 वर्ष), निवासी हलालपुर, थाना खरखोदा, जिला सोनीपत (हरियाणा)

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur