झुंझुनूं, शाहपूर निवासी फौजी अखिलेश व संदीप हत्याकांड में न्याय को लेकर गुरूवार को भी ग्रामीणो का धरना जारी रहा। मंगलवार को सडक़ हादसे में हुई फौजी संदीप की मौत को भी ग्रामीणो ने षडयंत्र पूर्वक हत्या बताकर शव लेने से इंनकार दिया था जो गुरूवार तक नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा की जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। वहीं सूरजगढ विधायक सुभाष पूनिया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा की काफी समय बीत जाने के बाद भी जांच वही लटकी हुई है। पुलिस प्रशासन मामले में ढिलाई ना बरते, प्रशासन पीडि़त परिवार की सुरक्षा करे और जिनके चिराग बुझ गये है उनको जल्द से जल्द न्याय दिलावाये। इधर ऐसी वारदातों से आहत होकर और फौजियों के परिजनों को संबल व सांत्वना देने तथा हत्यारों को सजा दिलवाने की मांग लेकर अन्न जल ज्याग अनशन बैठे हरफूल सिंह बलौदा का चिकित्सको की टीम ने जांच की। हरफूल सिंह बलौदा का कहना है की इस तरह की वारदातें समाज और पुलिस प्रशासन पर कलंक हैं। जब तक दोनों फौजी भाइयों के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती, वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। -परिजनो की प्रमुख मंागे – अखिलेश हत्याकांड में अन्य सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया जाये, अखिलेश हत्याकांड के सभी आरोपियों पर 302 का मुकदमा लगाया जाये, हत्याकांड के दौरान काम लिए गये सभी हथियार व अन्य संसाधन बरामद किये जाये, अखिलेश हत्याकांड में सूरजगढ़ थानाधिकारी कमलेश चौधरी व उनके रीडर की मिलीभगत की जांच हो, संदीप हत्याकांड जांच के लिए स्पेशल टीम गठित कर निष्पक्ष जांच की जाये, पीडि़त परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, सडक़ हादसे में हुई संदीप फौजी के मौत के बाद लगाये जाम में ग्रामीणो पर लगाये गये मुकदमे तुरन्त प्रभाव से हटाने आदि प्रमुख मांगे है। -पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने कहा की धरणार्थियो की जो मांगे थी उन पर चर्चा हुई है। उनकी मांग के अनुसार जांच के लिए स्पेशल टीम गठीत कर दी गई है। परिजन सूरजगढ़ थानाधिकारी को हटाने की मंाग कर रहे जिस पर जांच बिठाई जा रही है जांच में जो भी दोषी पाये जायेंगे तो उन पर कारवाई की जायेगी। एसपी ने बताया की उनकी जो भी मांग है उन पर ग्रामीणो को आश्वस्त किया गया। वहीं परिजनों व ग्रामीणो ने बताया कि हमारी मांगो पर आश्वस्त होने पर हम कल धरना व शव को उठा लेंगे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मांग पूरी होने पर कल उठा लिया जायेगा धरना
मांग पूरी होने पर कल उठा लिया जायेगा धरना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।