Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मंगलवार को सात गांवों में लगेंगे न्याय आपके द्वार शिविर

मंगलवार को सात गांवों में लगेंगे न्याय आपके द्वार शिविर

जिले में चल रहे राजस्व लोक अदालत  न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को 7 उपखण्डों के 7 गांवों के अटल सेवा केन्द्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कले€टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 05 जून मंगलवार को झुंझुनू के भीमसर, चिड़ावा के सुलताना, सूरजगढ़ के पीपली, खेतडी के शिमला, बुहाना के भिर्र, नवलगढ़ के टोडपुरा एवं उदयपुरवाटी उपखण्ड़ के छऊ गांव में न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविर आयोजित होंगे। शिविर में ग्रामीण अपने राजस्व संबंधित समस्याओं जैसे खातेदारी अधिकार, रिकॉर्ड दुरस्ती एवं आम रास्ते संबंधी विवादों के साथ-साथ 14 विभागों की समस्याओं का निस्तारण करवा सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur