Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा बुधवार को आएंगे झुंझुनूं

शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा बुधवार को आएंगे झुंझुनूं

झुंझुनूं, शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा बुधवार को झुंझुनूं आएंगे। जिला गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक मुरारी सैनी ने बताया कि वे सुबह 10 बजे चूरू से रवाना होकर दोपहर 12 बजे झुंझुनूं पहुंचेंगे। यहां वे  दोपहर 12:30 बजे सूचना केंद्र सभागार में आयोजित जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के संदर्भ में बैठक को संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी के ‌निर्देशन में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, गांधी जीवन दर्शन समिति के उपखंड स्तरीय संयोजक और कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे सीकर के लिए रवाना होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur