Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News : झुंझुनू में एक और गोल्ड लोन घोटाला: 30 लाख गबन में मैनेजर गिरफ्तार

,

Video News : झुंझुनू में एक और गोल्ड लोन घोटाला: 30 लाख गबन में मैनेजर गिरफ्तार

YouTube video
पिलानी में मण्णपुरम फाइनेंस में बड़ा गबन उजागर

पिलानी (झुंझुनूं)। मण्णपुरम फाइनेंस लिमिटेड ब्रांच पिलानी में नकली सोना गिरवी रखकर करीब 30 लाख रुपये का लोन पास करने के गंभीर मामले में पुलिस ने ब्रांच मैनेजर और सहायक ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार की गई।

 पुलिस टीम ने ऐसे की कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन और
वृताधिकारी विकास धीधवाल (RPS) के सुपरविजन में
थानाधिकारी चन्द्रभान (पुलिस थाना पिलानी) के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।

 कैसे सामने आया गबन का मामला

09 दिसंबर 2025 को मण्णपुरम फाइनेंस लिमिटेड के एरिया मैनेजर लोकेश शर्मा ने पिलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था (NBFC) है, जो सोने के बदले ऋण प्रदान करती है। पिलानी ब्रांच (कोड 3549) में 12 से 24 अक्टूबर 2025 के दौरान हुए ऑडिट में ₹30,08,281 के गबन का खुलासा हुआ।

 नकली सोना, असली दाम पर लोन

जांच में सामने आया कि

  • ब्रांच मैनेजर संदीप सैनी

  • सहायक ब्रांच मैनेजर नरेन्द्र सिंह

ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अंडर स्टोन, जीरो प्योरिटी, मिसिंग व आंशिक नकली सोने को गिरवी दिखाया।
इन नकली गहनों पर अपने रिश्तेदारों व परिचितों के नाम से असली सोने की कीमत पर लोन पास कर दिया गया।

 10 बैंक खातों में गया लोन

अनुसंधान में ऐसे करीब 10 बैंक खाते सामने आए हैं, जिनमें आरोपियों द्वारा इस फर्जी तरीके से लोन ट्रांसफर किया गया। इससे कंपनी की साख को गंभीर नुकसान पहुंचा।

 रिकॉर्ड व CCTV से मिले सबूत

पुलिस ने

  • ब्रांच का रिकॉर्ड जब्त किया

  • CCTV फुटेज खंगाले

जिससे गबन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर गहन जांच की जाएगी। – पुलिस

 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

 नरेन्द्र सिंह
पुत्र बजरंग सिंह | उम्र 25 वर्ष
निवासी: ढाणी देवलक्या, थाना गुढागौड़जी, जिला झुंझुनूं

 संदीप सैनी
पुत्र गणेशराम सैनी | उम्र 27 वर्ष
निवासी: वार्ड नं. 32, बाकली कचियागढ़,
थाना श्रीमाधोपुर, जिला सीकर

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur