Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राष्ट्रीय जाट महासंघ के गुढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष बनें मनोज कुमार

राष्ट्रीय जाट महासंघ के गुढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष बनें मनोज कुमार

चिड़ावा, भाटीवाड़ (बास माना) निवासी मनोज कुमार चौधरी को राष्ट्रीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी की सहमती एवं स्वीकृति से राष्ट्रीय जाट महासंघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने राष्ट्रीय जाट महासंघ का गुढा ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है । मनोज कुमार चौधरी को गुढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पंद्रह दिवस में गुढ़ा ब्लॉक की कार्यकारिणी विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है । इसी समय डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जाट समाज के युवाओं द्वारा माला पहनाकर के स्वागत किया गया । इस मौके पर निरज कुमार, विकास फोगाट, मनिष राजोरिया, अनिल फोगाट, पंकज बोराण, जितेन्द्र राजोरिया, आशिष बोराण व पंकज कुमार सहित अन्य जाट समाज के लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur