सिंघाना [कृष्ण कुमार गाँधी ] थाने में दो अलग अलग मारपीट के मामले दर्ज हुए है। पुलिस के अनुसार संदीप पुत्र दयाराम अहीर निवासी कलगांव ने रिपोर्ट दी है कि सोमवार सुबह छह बजे अशोक पुत्र सागरमल, राकेश पुत्र सागरमल, नंदकिशोर पुत्र हरद्वारी, सुनिल पत्नि अशोक, बबली पत्नि राकेश, राजेश पत्नि नंदकिशोर, राहुल पुत्र अशोक मिलकर खेत में जबरदस्ती फव्वारा लाईन लगा रहे थे। जब मेरी मां सावित्री देवी आई तो इन्होनें उसके सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया व लात घुसों से मारपीट की जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं दुसरे मामले में रघुवीर सिंह पुत्र दोदराज जाति अहीर निवासी सांतडिय़ा ने रिपोर्ट दी है कि रामपाल पुत्र झुथाराम ने जबरदस्ती रास्ते में छड़ी डाल दी जब उठाने के लिए कहा तो पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी जब मेरी पुत्रवधु छुडाऩे के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की व उसके गले की सोने की चैन छीन ली वहीं जान से मारने की धमकी दी।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी
मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।