Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मृतक के पिता ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

मृतक के पिता ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

बीती रात धिंगडिया गोदा का बास रास्ते पर मिले शव का मामला

सूरजगढ़(के के गाँधी ) बीती रात धिंगडिया गोदा का बास रास्ते पर मिले युवक के शव मामले में मृतक के पिता ने करवाया हत्या का मामला दर्ज। थानाधिकारी विरेन्द्र यादव ने बताया कि मंगलवार देर सांय सुचना मिली की धिंगडिया से गोदा का बास जाने वाले रास्ते पर एक युवक घायलावस्था में पड़ा हुआ है जीवन ज्योति रक्षा समिति की एम्बुलेंस से युवक को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चिड़ावा अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया छानबीन की तो पता चला मृतक राठियों की ढ़ाणी निवासी सहीराम का पुत्र अंकित उर्फ श्रवण (20 ) है। बुधवार सुबह पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाके परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता सहीराम ने राठियों की ढ़ाणी निवासी रामकिशन जाट उर्फ रामु पुत्र अमरसिंह व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur