Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शहीद सुमेर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद सुमेर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

झुंझुनूं, नायब रिसलदार सुमेर सिंह बगडिया नं0 JC 248891P निवासी बगड़ीया की ढाणी, तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुन्झुनू का 6 अक्टूबर को बबीना उत्तरप्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये थे। शहीद का दाह संस्कार पैतृक गांव बगड़ीया की ढाणी, तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुन्झुनूं में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, सांसद नरेंद्र कुमार, जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्य तथा ग्रामीण जनों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur