Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / माता पिता की सेवा ईश्वर की आराधना है

,

माता पिता की सेवा ईश्वर की आराधना है

माता पिता की सेवा कभी निष्फल नहीं जाती मां बाप की सेवा ईश्वर की सच्ची आराधना है। उक्त उद्गार श्री राधेश्याम शास्त्री भागवत आचार्य कथा वाचक ने इस्लामपुर में रामगोपाल पुरोहित परिवार की ओर से चल रही भागवत कथा यज्ञ सप्ताह के छठे दिन कहे। रविवार को उज्जैन में स्थित संदीपन ऋषि, नानी बाई रो मायरो, उद्धव गोपी का संवाद, सगुण निर्गुण भक्ति का गुण रहस्य, मथुरा नरेश कंस वर्धन, शिशुपाल वध, रुकमणी मंगल की कथाओं और अंतर कथाओं का रोचक वर्णन किया। फूलों की होली संग रुकमणी विवाह को सजीव चित्रण एवं श्रद्धालु श्रोताओं द्वारा पंडाल में होली खेलने से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सभी भक्तजन झूम झूम के नाचने गाने लगे कथा स्थल पर फागुनी वातावरण में हो गया।
आयोजक राम गोपाल पुरोहित एवं श्रीमती गौरा देवी ने अति विशिष्ट अतिथियों को फूलों की होली में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। एडवोकेट संजय कुमार महला, आशाराम सरपंच ग्राम पंचायत इस्लामपुर, ओम प्रकाश शर्मा, विनोद जांगिड़, सुबोध शर्मा, उमेश शर्मा, महेंद्र झाझरिया, विनोद शर्मा, सज्जन खेतान, सीताराम जांगिड़ ,चंद्रप्रकाश पीटीआई सहित अनेक गणमान्य जन ने कथा समारोह में उपस्थित होकर हरि नाम का रसपान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur