Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मातृशक्ति एवं दूर्गावाहिनी की बैठक आयोजित

मातृशक्ति एवं दूर्गावाहिनी की बैठक आयोजित

झुंझुनू, आज मातृशक्ति एवं दूर्गावाहिनी की बैठक श्री संकट मोचन मन्दिर, फौज का मौहल्ले में मातृशक्ति जिला सह संयोजिका संजू कंवर के सानिध्य एवं सावित्री सैनी व ममता शर्मा की अध्यक्षता एवं जयपुर प्रांत मातृशक्ति सह संयोजिका विनिता मालावत के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई। विनिता मालावत ने अपने उद्बोधन में विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना एवं उद्धेश्यो पर प्रकाश डाला। सामाजिक समरसता पर ज्यादा जोर देते हुए साप्ताहिक सत्संग एवं दूर्गावाहिनी को साप्ताहिक मिलन केन्द्र के माध्यम के सभी को एकजूट रह कर समाज को हिन्दू धर्म के बारे बताना तथा खत्म होती हुई हिन्दू संस्कृति को जीवित करने के लिये सत्संग एवं मिलन केन्द्र के माध्यम से उन्हे प्रेरित करना। वर्तमान समय को देखते हुए सभी को आत्मरक्षा के लिये तलवार चलाना, नियुद्ध, संस्कार, लव जिहाद, धर्मान्तरण आदि विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी और दुष्टोे का सामना निडर होकर करने के लिये प्रेरित किया।
इस मौके पर विद्याधर नगर संयोजिका खुशी सैन, झुन्झुनूू दूर्गावाहिनी सह संयोजिका मोनिका जांगिड़, अंजू कंवर बगड, निर्मला, कौशल्या देवी, संतरा देवी, सरिता देवी, बेबी देवी, रजनी जांगिड, कविता जांगिड, ललिता, मनोहरी, सुधा कानोडिया, सुमन शर्मा, सुलोचना, सुचीता, विनोद, सुनिता, विमला, मासा, संतोष, मिश्री, प्रभात, प्रांत धर्माचार्य सम्पर्क सह प्रमुख रामानन्द पाठक, बजरंग दल जिला सह संयोजक सुशील प्रजापति, पार्षद एवं पूर्व बजरंग दल संयोजक अशोक प्रजापति उपस्थित हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur