बाघोली, जहाज गांव में बुधवार को न्याय आपके द्वार राजस्व शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में एसडीएम शिवपाल जाट व तहसीलदार औंकारमल मूंड ने जहाज व मावता गांव के ग्रामीणों की समस्याये सुनी। कानूनगो बिशनाराम सैनी ने बताया कि मावता के रिछपाल को 50 वर्ष के बाद असली नाम पालाराम मिला। शिविर में 68 नामान्तरण,50 शुद्धिकरण, 5 खाता विभाजन, 115 अन्य मामलो का मोके पर निपटारा किया गया। शिविर में जन जागरूकता सेवा संस्थान ने विधवा महिला अशोक देवी के बच्चो को पालनहार योजना में जोडऩे की एसडीएम से मांग की गई जिस पर एसडीएम ने तुरंत कार्यवाही करने का निर्देश दिया । शिविर में सरपंच गीता देवी, गिरदावर जगत सिंह ,भागीरथ मल यादव,बिजली के एईएन गिरधारीलाल वर्मा, रामनिवास सैनी , पटवारी छीतरमल सैनी,आदि मौजूद थे ।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मावता के रिछपाल को 50 वर्ष बाद असली नाम मिला पालाराम
मावता के रिछपाल को 50 वर्ष बाद असली नाम मिला पालाराम



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।