सूरजगढ़, सेठ रतनलाल काजड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काजड़ा में स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में सरपंच मंजू तंवर की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छोटेलाल गुर्जर रहे। बीसीएमओ शैलेश शर्मा, खंड कार्यक्रम अधिकारी सुमेर मीणा, डॉ. अंकित खेदड़ आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। सर्वप्रथम सरपंच मंजू तंवर के नेतृत्व में अतिथियों द्वारा पंचायत भवन में शहीद पट्टिका का अनावरण किया गया। शहीद पट्टिका पर शहीद मंगलाराम धींवा, शहीद रामसिंह खाटीवाल, शहीद विनोद सिंह शेखावत का नाम अंकित है। तीनों ही शहीद ग्राम पंचायत से संबंध रखते हैं। कार्यक्रम में शहीद वीरांगनाओं का भी सम्मान किया गया। पीएचसी काजड़ा को नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट मिलने पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सहित समस्त मेडिकल टीम का ग्राम पंचायत द्वारा सम्मान किया गया। सरपंच मंजू तंवर ने काजड़ा पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव सीएमएचओ साहब के सामने रखा। सीएमएचओ छोटेलाल गुर्जर ने सरपंच मंजू तंवर की मांग स्वीकार करते हुए यह प्रपोजल सरकार को भिजवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सीता ओला, उपसरपंच राकेश कुमार, धर्मपाल गाँधी, कैलाश नागवान, नाहर सिंह शेखावत, भरत नागवान, भगवती प्रसाद स्वामी, विनोद सोनी, धीर सिंह नायक, प्रेम सिंह नायक, रोहतास बुडानिया, संजय सेन, चन्द्रकला, शहीद वीरांगना बनारसी देवी, शहीद वीरांगना विनोद देवी, शहीद का भाई भाल सिंह शेखावत, राजबाला, अनीता, शकुंतला, किरण, अनुज, पवन शेखावत, लक्ष्मी, सुनीता, कृष्णा शर्मा, संतोष, मोहनलाल, सज्जन शर्मा, मगराज शर्मा, कैलाश शर्मा, गुमान शेखावत, प्रताप सिंह, अशोक कुमावत, कपिल गुर्जर, राजेश गुर्जर, अनिल कलावटिया, कपिल गुर्जर, राजेश गुर्जर, विकास मारवाल, अक्षय शर्मा, राजेन्द्र सैनी, मनोज मेघवाल, प्यारेलाल कुमावत, लक्ष्मण कुमावत, बलवीर कुमावत, होशियार सिंह, सुनील राजोरिया, मोहर सिंह, प्रभुदयाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन शिक्षा विद मनजीत सिंह तंवर ने किया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच मंजु तंवर ने सभी का आभार जताया।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / काजड़ा पीएचसी में मेडिकल टीम का हुआ सम्मान
काजड़ा पीएचसी में मेडिकल टीम का हुआ सम्मान




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।