Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : मीनाक्षी बनीं मिसेज राजस्थान रनर-अप, जीता रेडिएंट स्किन टाइटल

,

Jhunjhunu News : मीनाक्षी बनीं मिसेज राजस्थान रनर-अप, जीता रेडिएंट स्किन टाइटल

Meenakshi Vishwas wins Mrs Rajasthan 2026 runner up title

उदयपुरवाटी। कैलाश बबेरवाल, शेखावाटी की बेटियां अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी की रहने वाली मीनाक्षी विश्वास ने राज्य स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिसेज राजस्थान 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4th रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है।

इतना ही नहीं, मीनाक्षी को उनकी आकर्षक और दमकती त्वचा के लिए “Mrs Radiant Skin 2026” के विशेष टाइटल से भी सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे शेखावाटी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

1700 प्रतिभागियों के बीच बनाई टॉप-5 में जगह

जयपुर में फ्यूज़न ग्रुप द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से करीब 1700 शादीशुदा महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

मीनाक्षी ने शुरुआती ऑडिशन से लेकर टैलेंट राउंड और सात दिनों तक चले कठिन ग्रूमिंग एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट चरणों को सफलतापूर्वक पार किया।

18 मई को आयोजित टैलेंट राउंड में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने फाइनल में जगह बनाई और अंततः टॉप-24 से होते हुए टॉप-5 तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

ग्रैंड फिनाले में छा गईं मीनाक्षी

जयपुर के होटल हेईवा हेवन रिसोर्ट में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मीनाक्षी ने अपनी प्रभावशाली रैंप वॉक, आत्मविश्वास और हाजिरजवाबी से निर्णायकों का दिल जीत लिया।

उनके प्रदर्शन को दर्शकों और जजों ने खूब सराहा। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने मिसेज राजस्थान 2026 में रनर-अप स्थान हासिल किया।

मुंबई में संघर्ष, अब मिली नई पहचान

मीनाक्षी ने बताया कि उनका सपना बचपन से फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान बनाने का था।

अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया, जहां उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया। हालांकि वहां उन्हें वह पहचान नहीं मिल सकी जिसकी उन्हें तलाश थी।

अब मिसेज राजस्थान 2026 के मंच ने उन्हें वह पहचान और सम्मान दिलाया है, जिसका सपना वे वर्षों से देख रही थीं।

“शादी जिंदगी का अंत नहीं, बल्कि एक खूबसूरत नई शुरुआत है। अपने सपनों को कभी मत छोड़िए, लगातार प्रयास करते रहिए। सफलता जरूर मिलेगी।” — मीनाक्षी विश्वास

महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

मीनाक्षी का मानना है कि शादी के बाद महिलाओं को अपने सपनों और प्रतिभा को नहीं भूलना चाहिए।

वह अब ग्रामीण और छोटे शहरों की महिलाओं को प्रेरित करना चाहती हैं कि वे घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने सपनों को भी पूरा करें।

उनका कहना है कि यदि आत्मविश्वास और मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

शेखावाटी में खुशी की लहर

मीनाक्षी की इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं और उदयपुरवाटी सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र में उनकी सफलता की चर्चा हो रही है।

फैशन जगत की हस्तियों ने किया सम्मानित

इस प्रतियोगिता में फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। जजों और आयोजकों ने मीनाक्षी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur