Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2023 का विमोचन

झुंझुनू, आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2023 का विमोचन संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, सामाजिक कार्यकर्ता जगदेव सिंह खरड़िया, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सेन, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह, समाजसेवी मनोहर लाल जांगिड़, विजेंद्र शास्त्री, सुदेश खरड़िया, राजेंद्र कुमार गांधी, शिक्षाविद् रामेश्वर लाल लोवाड़िया, शेर सिंह खरड़िया, रणवीर सिंह ठेकेदार, पिंकी नारनोलिया, सुशीला देवी, अंजू गांधी आदि के द्वारा किया गया। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किये जाने वाले प्रतिभागियों की सूची जारी की गई। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के द्वारा हर वर्ष शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, कला एवं संस्कृति, साहित्य एवं पत्रकारिता, हस्तकला, पर्यावरण, संगीत, योग, नृत्यकला, खेल, समाज सेवा व विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि वर्ष 2023 के गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड के लिए अमेरिका प्रवासी साहित्यकार रेखा भाटिया, सूरजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, पतंजलि राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी, शिक्षक, कवि व साहित्यकार अनिल कुमार शर्मा अनमोल, समाजसेवी कैलाश व्यास लीखवा, अजमेर से लादूराम गर्वा, कोटा से बी एल गोठवाल, शिक्षाविद् व समाजसेवी मंजू ठोलिया, सूरजगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र धनखड़, जिला बारां से सुरेश कुमार मेघवाल, कोटा से ममता मेघवाल, नवलगढ़ से महिला सशक्तिकरण की प्रतीक सुभिता सीगड़, योग शिक्षक सुमन मान अगवाना, समाजसेवी मनोहर लाल जांगिड़ सूरजगढ़, पत्रकार कृष्ण ढ़स्सा चिड़ावा, आयुर्वेद विभाग पचेरी से नरेश कुमार यादव, रेवाड़ी हरियाणा से विकास कुमार यादव, जिला चूरू से गिरधारी लाल कांटीवाल, पिलानी से एडवोकेट हजारीलाल सुनियां, गुढ़ागौड़जी से पत्रकार जगदीश प्रसाद महरानियां, प्रयागराज से साहित्यकार शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल, भीम प्रज्ञा न्यूज़ एडिटर नवीन कुमार पंवार, स्वच्छता अभियान जिला झुन्झुनूं की ब्रांड एंबेसडर अंकिता क्यामसरिया आदि का नाम चयनित किया गया है। निकिता क्यामसरिया को भी विशेष सम्मान की श्रेणी में रखा गया है। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, मनोहर लाल मोरदिया सीकर, समाजसेवी बाबूलाल डीडवानियां सूरजगढ़, समाजसेवी शाहिद पठान नरहड़, एडवोकेट बिहारी लाल बालान सीकर, कानसिंह नाथावतपुरा, समाजसेवी विजय मील चिड़ावा, विजेंद्र शास्त्री अगवाना, बजरंगलाल धींवा सूरजगढ़, कैलाश चंद्र चौहान अजमेर, समाजसेवी गोपाल पंसारी सूरजगढ़, हरियाणा से पूरण सिंह गुर्जर, शिक्षाविद् व समाजसेवी मनजीत सिंह तंवर काजड़ा, समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सेन, शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉ. रवि शर्मा, समाजसेवी रोहित कुमार पिलानी समाजसेवी ओमप्रकाश झारोड़ा आदि को सम्मान की श्रेणी में रखा गया है। प्रतिभा सम्मान समारोह 1 सितंबर शुक्रवार को होटल रानी बाग सूरजगढ़ में आयोजित किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया जायेगा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखोद, राजकीय बालिका विद्यालय सूरजगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लीखवा, विवेकानंद स्कूल काजड़ा, विकास पब्लिक स्कूल सूरजगढ़, राजकीय बालिका विद्यालय काजड़ा व कुछ अन्य विद्यालयों के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur