Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड को लेकर आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक

गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड को लेकर आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक

साहित्य का पुरस्कार अमेरिका की साहित्यकार रेखा भाटिया को दिया जायेगा

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक एडवोकेट हजारीलाल सुनियां की अध्यक्षता में गाँधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय पुरस्कार ‘गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड’ सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2023 की चयन प्रक्रिया धर्मपाल गाँधी के नेतृत्व में शुरू की गई। साहित्य का पुरस्कार अमेरिका की सुप्रसिद्ध साहित्यकार रेखा भाटिया को देने का निर्णय लिया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि साहित्यकार रेखा भाटिया अमेरिका को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड उनके द्वारा लिखित पुस्तक “सरहदों के पार दरख्तों के साये में” के लिए दिया जा रहा है। रेखा भाटिया अमेरिका के शार्लेट शहर में रहती हैं। पुरस्कार चयन के लिए उनके द्वारा लिखी गई रचनाओं और पुस्तक का अवलोकन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि “गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2023” कार्यक्रम सितंबर माह में आयोजित किया जायेगा। शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, पत्रकारिता, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति, शांति, संगीत, नृत्यकला, हस्तकला, साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। राजकीय सेवा में सेवारत ईमानदार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार चयन प्रक्रिया अगस्त माह तक पूरी की जायेगी। बैठक में चांदकौर, इन्द्र सिंह शिल्ला भोबियां, बाबूलाल जाखड़, एडवोकेट हजारीलाल सुनियां, धर्मपाल गांधी, सुनील गाँधी, उम्मेद शिल्ला भोबियां, किशोर जाखड़, दिनेश, सरिता, पिंकी नारनोलिया, रवि कुमार, सोनू कुमारी, किरण, अंजू आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur