Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू मंडल में बूथ, प्रत्याशी व मोर्चों की बैठक संपन्न

,

झुंझुनू मंडल में बूथ, प्रत्याशी व मोर्चों की बैठक संपन्न

विधायक मानसिंह ने झुंझुनू नगर मंडल में प्रवास कर ली बैठकें

झुंझुनू, प्रदेश कार्यसमिति बैठक से पूर्व मंडलों में प्रवास कार्यक्रम के तहत झुंझुनू शहर मंडल में गंगापुरसिटी विधायक मानसिंह गुर्जर ने प्रवास कर मंडल में बूथ, मंडल में रहने वाले प्रत्याशियों व मोर्चों की बैठकें ली तथा मंडल का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया। मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंच पर मंडल प्रभारी अरुणा सिहाग ,प्रवासी सहयोगी ललित जोशी व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान रहे। प्रवासी पदाधिकारी मानसिंह गुर्जर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज कर कहां कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। प्रत्येक जनप्रतिनिधि जीते या हारे पार्षदों को अपने वार्डो में जाकर जनता की सेवा करनी है व उनके बीच में रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं व कांग्रेस की विफलताओं के बारे में बताना है। मानसिंह गुर्जर ने भूत समितियों की जांच कर मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों की पीठ थपथपाई। मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने अतिथियों का दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत किया जबकि ललित जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर श्रीमती सावित्री सैनी, सुधा पवार, मंजू चौहान, विमला चौधरी ,ममता शर्मा, वरिष्ठ पार्षद बुधराम सैनी,नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी ,नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, मनोज कुमावत, ताराचंद सैनी, प्रथम चारणवासिया, एससी मोर्चा के शंभू नेहरा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशील भार्गव, पंकज ट्रेलर, संपत सिंह तंवर ,लीलाधर पुरोहित, बुधराम कुमावत, ख्याली राम कुमावत, मनोज कुंडलवाल, अविनाश पुरोहित, खलील सिलावट सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur