Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पुलिस थाने में एसडीएम की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की मीटिंग संपन्न

पुलिस थाने में एसडीएम की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की मीटिंग संपन्न

होली पर्व पर धारा 144 को लेकर हुई सीएलजी मीटिंग

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] कस्बे के पुलिस थाने में होली के त्यौहार को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की उप खंड अधिकारी रामसिंह राजावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नवलगढ़ वृत्ताधिकारी अधिकारी सतपाल सिंह भी मौजूद रहे। एसडीएम राम सिंह राजावत ने कहा कि होली का त्यौहार पर धारा 144 की पालना करते हुए होली के पर्व को मनाया जाए। साथ ही कस्बे में बीट कॉन्स्टेबल के नंबर सार्वजनिक स्थानों पर लिखवाया जाए। होली का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है। जिसे सभी धर्म व समाज के लोगों को शांतिपूर्ण तरिके से धूमधाम से मनाने की अपील की है। इस दौरान थाना अधिकारी बृजेंद्र सिंह शेखावत, चेयरमैन रामनिवास सैनी, पूर्व सैनी समाज अध्यक्ष दौलत राम सैनी, पार्षद राजेंद्र, धुडमल सैनी, पार्षद शिवप्रसाद चेजारा, अमित अली कच्छावा, काजी गुलाम हुसैन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur