Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सतत विकास लक्ष्य क्रियान्वयन एवं मॉनटरिंग समिति की बैठक

सतत विकास लक्ष्य क्रियान्वयन एवं मॉनटरिंग समिति की बैठक

जन्म मृत्यु विवाह पंजीकरण की जिला स्तरीय समन्वय समिति की भी बैठक

झुंझुनूं, राज्य स्तरीय सतत विकास लक्ष्य (SDG) क्रियान्वयन एवं मॉनटरिंग समिति की बैठक उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, झुन्झुनूं द्वारा जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में संबंधित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। बैठक में सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक पूनम कटेवा द्वारा एस.डी.जी. के महत्व, उद्देश्य, एवं प्रस्तावना के बारे में सभी को अवगत करवाया गया। जिला कलक्टर रामावतार मीणा द्वारा सभी विभागों को एस.डी.जी. संकेतकों को गंभीरता से लेते हुए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश प्रदान किये। इस दौरान जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण संबंधित कार्य हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें समन्वय समिति के सदस्यों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। बैठक में उप निदेशक पूनम कटेवा द्वारा जन्म-मृत्यू पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिले में घटित जन्म, मृत्यु व मृत जन्म की सभी घटनाओं को बेहतर ढ़ंग से नियमित व शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के लिये जिले में समस्त रजिस्ट्रारों को निर्देश प्रदान किये गये एवं साथ ही आंगनबाडी कार्यकर्ता व एएनएम को अनुज्ञा व आज्ञा प्रपत्र पर अपनी रिपोर्ट रजिस्टर से वेरिफाई करने के उपरान्त ही प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किये गये। उक्त बैठक में जन्म-मृत्यू रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1969 जन्म-मृत्यू रजिस्ट्रीकरण अधिनियम (संशोधन), 2023, राजस्थान जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 2000 एवं राजस्थान विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 2009 से संबंधित अधिनियमों की जानकारी प्रदान की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur