Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मेघवाल समाज महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का किया विस्तार

मेघवाल समाज महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का किया विस्तार

झुन्झुनूं, मेघवाल समाज चेतना संस्थान झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा ने महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजक संजू बरवड़ की अनुशंसा पर ब्लॉक संयोजकों की नियुक्ति करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिला महासचिव राजकुमार तोगड़िया ने बताया कि खेतड़ी से अनिता देवी, बुहाना से सरोज मेघवाल, झुंझुनूं से सुभीता सुनियां, गुढ़ा से मंजू वर्मा, चिड़ावा से कविता किलानिया, सूरजगढ़ सुनील गाँधी, मंडावा से निर्मला सर्वा, मलसीसर से किरण बरवड़, उदयपुरवाटी से ममता सर्वा, नवलगढ़ से सुनीता मेघवाल आदि को ब्लॉक संयोजक नियुक्त किया है। सभी महिला संयोजक अगले 15 दिन में अपनी कार्यकारणी गठित कर जिला संयोजक संजू देवी को सूचित करेंगी। जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा ने कहा कि बहुत जल्द मेघवाल महाकुंभ होने वाला है, जिसमे महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है और महिलाएं ही समाज की दशा और दिशा बदलने में अहम भूमिका निभायेंगी। बालक की प्रथम अध्यापिका भी महिला ही होती है, महिलाएं ही ज्यादा अंधविश्वास की शिकार बनती है, जल्द ही होने वाले प्रदेश स्तरीय मेघवाल महाकुंभ महिलाओं के सानिध्य में आयोजित किया जायेगा। 2023 में आयोजित होने वाला मेघवाल महाकुंभ राजस्थान और मेघवाल समाज का भविष्य तय करेगा। मेघवाल समाज के संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और महिला कार्यकारिणी का गठन करने पर समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur