Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मेघवाल समाज की मीटिंग : पवन आलड़िया को बनाया जिलाध्यक्ष

मेघवाल समाज की मीटिंग : पवन आलड़िया को बनाया जिलाध्यक्ष

झुंझुनू, आज मालीराम मुख्य अभियंता पीएचईडी राजस्थान के अध्यक्षता में डॉ अंबेडकर भवन झुंझुनू में मेघवाल समाज की मीटिंग हुई जिसमें मेघवाल समाज की दशा एवं दिशा पर विचार विमर्श किया गया । मेघवाल समाज संघ की जिला शाखा सर्व सम्मति से गठन किया गया। बलबीर सिंह काला जिला संयोजक ने बताया की जिलाध्यक्ष पवन आलड़िया को बनाया गया है। उपाध्यक्ष विनोद आलड़िया पिलानी, रामस्वरूप सिंह झुंझुनू , सुभाष सेवदा हनुमानपुरा, एडवोकेट कमांडेंट सुरेंद्र कुमार काला भोजासर को बनाया गया महासचिव संगठन सचिव डॉ. विकास काला चिड़ावा , मुकेश महरिया दुलपुरा ,मनोज चंदानी झुंझुनू, दिनेश बड़जात्या, अशोक गर्वा को बनाया गया कार्यकरिणी सदस्य अजय काला खाजपुर, पालाराम माहिच दिलालापुर, भागीरथ माहिच ओजटू, सवाई सिंह सर्वा भीमसर, विकास तनानिया डुलानिया, सुभाष आलड़िया जवाहर पुरा, अनिल बाड़ेटीया को बनाया गया। जिला अध्यक्ष पवन आलड़िया ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज की शिक्षा, आर्थिक स्थिति और एक हो कर समाज के विकास की ओर रहेगा साथ ही समाज ने उनको जो जिम्मेदारी है उसको पूर्ण निष्ठा से निभाने का प्रयास रहेगा। सब को साथ लेकर की समाज के लिए काम किया जाएगा। इस दौरान समाज के रामेश्वर लाल वर्मा बृजमोहन, सुरेंद्र सुंडा किशन लाल राकेश कुमार, दुर्गा प्रसाद बौद्ध राजीव कुमार भूपेंद्र कुमार सुरेंद्र कुमार, धर्मपाल शीला , बलबीर दुधवाल, सुनील मेघवाल, अरविंद ,विकास वर्मा, अनिल, राजवीर, अंतर सिंह, होसियार सिंह, रविन्द्र गर्वा,राकेश देवठिया ,राहुल,भूरिया,सीताराम सेवदा,रत्न सिंह,शिव परसाद महरिया, आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur