Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गैंग्स को फॉलो करने पर युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

गैंग्स को फॉलो करने पर युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

मेहाड़ा (झुंझुनूं)। सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग्स के अकाउंट फॉलो करने वालों पर झुंझुनूं पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मेहाड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश पर की गई।

इस अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) और वृताधिकारी वृत खेतड़ी जुल्फिकार अली (RPS) द्वारा की जा रही थी। थाना प्रभारी राममनोहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पूछताछ में उग्र होने पर हुई गिरफ्तारी

थाना पुलिस के अनुसार, युवक को आपराधिक गैंग्स के सोशल मीडिया अकाउंट फॉलो करने के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह न तो सहयोग कर रहा था और न ही संतोषजनक जवाब दे रहा था। उल्टा वह उग्र व्यवहार करने लगा, जिसके चलते उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने युवक को समझाइश दी और चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी अपराधी या गैंग को सोशल मीडिया पर फॉलो न करें

गिरफ्तार युवक का विवरण

  • नाम: सचिन उर्फ महाकाल
  • पिता: लीलाधर
  • जाति: गुर्जर
  • उम्र: 24 वर्ष
  • निवास: ढाणी मांगलिया, तन बांसियाल, थाना मेहाड़ा, जिला झुंझुनूं

पुलिस की अपील

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर संदिग्ध, अपराधी या गैंग से जुड़े अकाउंट फॉलो करने से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है और कानूनन कार्रवाई भी झेलनी पड़ सकती है।
आमजन को ऐसे अकाउंट्स से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur